logo

पूर्व सांसद और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी का आकस्मिक निधन।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दिग्गज राजनीतिज्ञ एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का आकस्मिक निधन हो गया है। पूर्व सांसद के आकस्मिक निधन से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गयी है। सर्वेश सिंह नामांकन के बाद से ही बीमार चल रहे थे जिनका आज निधन हो गया। शुक्रवार को ही पहले चरण का मतदान हुआ था। खास बात ये कि वह वोट डालने भी पहुंचे थे। उनके आकस्मिक निधन से हर कोई सकते में हैं।

7
3462 views